फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीट पतंगों का प्रकोप, घरों में ब्लैक आउट

Tue, 04 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
वायरल, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि रोगों का प्रकोप जारी है। रात होते ही बल्बों और सीएफएल की दूधिया रोशनी में कीट पतंगे हमलावर हो जाते हैं। इससे लोगों को लाइट बंद करनी पड़ती है, जिससे घरों में ब्लैक आउट जैसे हालात हैं। 
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे से पूरी रात बड़ी संख्या में कीट पतंगे बल्ब व सीएफएल की रोशनी को घेर लेते हैं। इस कारण घरों में बच्चों व महिलाओं को तो भय सा लगने लगता है। बच्चों को अंधेरे कमरे में दुबकना पड़ जाता है। पढ़ाई के लिए भी रोशनी नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि रोशनी होते ही लाखों की संख्या में कीट पतंगे टूट पडते हैं।

शहर में स्ट्रीट लाइटों का तो यह हाल हो जाता है कि सड़क तक कीट पतंगों का एक गोला सा बन जाता है, उसके नीचे से निकलना भी दुश्वार हो जाता है। इनमें कई कीट पतंगे इतने जहरीले होते हैं कि वह काट लेते हैं तो काफी देर तक खुजली व जलन महसूस हो रहती है।  लेकिन इसके बावजूद पालिका प्रशासन बेफिक्र है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भूपेंद्र एस.चौधरी ने जिले में फैल रही बीमारियों को देखते हुए सभी स्थानीय निकायों को अभियान चलाकर रोजाना दो घंटे फागिंग करने के निर्देश दिए थे। फागिंग शुरू नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें