गांव अतरासी में चल रहे प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में रविवार को अतरासी और किसौली के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने पर टूर्नामेंट प्रतियोगिता में पहली बार सुपर ओवर से मैच का निर्णय हुआ। सुपर ओवर में किसौली ने दस विकेट से मैच जीत लिया।
किसौली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पोलार्ड ने दस गेंद पर दो चौकों की मदद से 18 रन की पारी खेली। जबकि अतरासी की गेंदबाज भूपेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरासी की टीम ने 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 91 रन बना पाई। अखिलेश ने 17 गेंद पर चार चौकों की मदद से बीस रन बनाए। किसौली टीम के गेंदबाज अमन ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुबह ओवर खेला गया। सुपर ओवर में अतरासी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट खोकर तीन रन बनाए। किसौली टीम की ओर से अमन ने सुपर ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में किसौली के बल्लेबाज अमन ने पहले ही गेंद पर चौका मारकर मैच जीत लिया। किसौली टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, बिरलेश यादव, संदीप यादव, शिव यादव आदि रहे।