चंदौसी। दसवां शैक्षिक युवा क्रीड़ा रैली समारोह के तीसरे दिन एसएम कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता का सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। किसान इंटर कॉलेज भवालपुर ओवर ऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में एसएम इंटर कॉलेज को सीनियर संकुल चैंपियनशिप, किसान इंटर कॉलेज को जूनियर बालक वर्ग, किसान उपकारक इंटर कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज को सब जूनियर बालक वर्ग में संकुल चैंपियनशिप दी गई।
वहीं बालिका वर्ग में रजपुरा को सीनियर वर्ग, किसान उपकारक इंटर कॉलेज को सब जूनियर वर्ग में संकुल चैंपियनशिप दी गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम सिंह ने देकर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही क्रीड़ा समारोह के समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति पर नाटकों की प्रस्तुतियां दी। जिससे क्रीड़ा स्थल का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत हो गया।
समारोह के संचालन में जिला क्रीड़ा सचिव शशिकांत गुप्ता एवं संजीव कुमार का योगदान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका अंजू गुप्ता रही। इस मौके पर सीमा सागर, राजेश गुप्ता, विपिन कुमार, राम प्रकाश, रूपेश कुमार, सत्यपाल, जगदीश सिंह, रामसेवक, ममता शर्मा, सुधा सरोज, निशा यादव, लकी रानी, शिवानी, अनीता, शोभना सैनी, मोहम्मद इमरान, कृष्ण अवतार, मनोज कुमार, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।