फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलकर गिरने से भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बाइक फिसलकर गिरने से ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा गांव बहापुर पट्टी के निकट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम साढ़े आठ बजे करीब बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव बहापुर पट्टी के निकट बेकाबू बाइक फिसल कर गिर गई, हादसे में बाइक चालक उरमान शाह पुत्र बुंदा शाह निवासी गांव रायपुर थाना उघैती जिला बदायूं घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस घायल उसको लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां पर चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने उरमान शाह (42) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि मृतक गांव बहापुर पट्टी के निकट ईंट भट्ठे पर काम करता था। अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। फिलहाल मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें