चंदौसी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खलीलपुर और भोजराजपुर की टीम के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जिसमें खलीलपुर के गेंदबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भोजराजपुर की टीम को 27 रनों से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच हृदेश को मिला।
खलीलपुर के कप्तान लोकेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खलीलपुर की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज हृदेश ने 100 और अन्नू शर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया। भोजराजपुर के गेंदबाज अनिल ने तीन और अमरपाल ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजराजपुर की टीम 13.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। जिसमें वीरेश ने 48 और अमरपाल व लोकेश ने 14- 14 रन बनाए। खलीलपुर के गेंदबाज भोले मीणा ने तीन और अन्नू शर्मा ने दो व हरेंद्र सैनी ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता रहे। स्कोरिंग सुमित व अभिमन्यु ने की। इस दौरान पवन, निशांत गावर, गजेंद्र, दिनेश, सीताराम शर्मा, कुमरपाल, पन्नालाल, विकास आदित्य आदि मौजूद रहे।