सरायतरीन(संभल)। पार्टनरशिप में मोबाइल की दुकान खोलने के लिए 17.50 लाख रुपये ले लिए। दुकान न खोलने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो जान मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बदायूं निवासी आरोपी रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नसरुल्लापुर निवासी मोहम्मद अकरम ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2023 में बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर निवासी आशीष वार्ष्णेय ने पार्टनरशिप में मोबाइल की दुकान खोलने के लिए 17.50 लाख रुपये लिए थे। कई महीने बीत जाने के बाद मोबाइल की दुकान खोलने के लिए कहा तो समय मांगने लगे। दो वर्ष बीत जाने के बाद जब अपने पैसे वापस मांगे तो आजकल करने लगा मगर पैसे वापस देने का नाम नहीं ले रहा था।
कई बार परिजनों से भी मामले की शिकायत की गई इसके बाद भी पैसे वापस नहीं मिले। बाद में जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल हरीश कुमार ने बताया कि बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर निवासी आशीष वार्ष्णेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।