फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के ठेका कर्मचारी की खंभे से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी की बिजली के खंभे से गिरकर मौत
विज्ञापन

सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में बिजली के तार को ठीक रहे नगर पालिका के ठेका कर्मचारी की बिजली के खंभे से गिरने के बाद मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो ठेका कर्मचारी के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद जकी (40) पुत्र अब्दुल मजीद संभल की नगर पालिका परिषद में ठेका कर्मचारी थे और वह लाइनमैन का कार्य देखते थे। बुधवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब मोहम्मद जकी गांव में ही बिजली के खंभे पर चढ़कर घरेलू बिजली ठीक कर रहे थे। बिजली ठीक करते समय अचानक खंभे से मोहम्मद जकी का पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर आ गिरे। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें उठाया और उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी आयशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव मुजफ्फरपुर में बिजली के खंभे से गिरकर किसकी मौत हुई है इसकी जानकारी हमें नहीं है। इस मामले में अवर अभियंता से जानकारी की जाएगी।
अनिल कुमार, एसडीओ देहात, बिजलीघर पवांसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें