फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाटों से जल लेकर लौटने लगे कांवड़िये, शिवालयों में कल होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये गंगाघाटों से गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये बम भोले के जयकारों के साथ जल लेकर संभल से गुजरे। प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन

एक मार्च को महाशिवरात्रि है। गंगाजल से शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा पुरानी है। इसी के निर्वहन के लिए संभल जिले से तमाम शिव भक्तों के जत्थे हरिद्वार गंगाघाट से जल लेने के लिए गए थे, जो अब लौट रहे हैं। वहीं, कांवड़ियों के सेवार्थ जगह-जगह शिविर लगे हुए हैं, जहां पर भंडारे, प्याऊ, फूल, चाय, मिठाई के स्टाल लगे हुए हैं।
भोले के भजनों पर झूमते रहे कांवड़िये
संभल। कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के वाहनों पर डीजे साउंड लगे थे। भंडारों पर भी डीजे लगाए थे। इन डीजे पर कांवड़िये भक्ति से सराबोर होकर झूमते नजर आए। नृत्य करती कांवड़ियों की टोलियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें