मढ़न। गंगाजल भरकर रविवार की शाम को लौटे कांवड़ियों का जत्थे में शामिल डीजे लदा वाहन गुमसानी में कमालपुर मार्ग पर फंस गया। कांवड़ियों ने रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कुछ देर तक हंगामा होता रहा। बाद में बामुश्किल कांवड़ियों को समझाया गया और फिर जत्था आगे को रवाना हुआ।
दरअसल, असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी से बृजघाट के लिए कांवड़ लेने के लिए हर साल भोले भक्तों का जत्था रवाना होता है। रविवार की शाम को भी यह जत्था लौटा था। कावंड़ियों ने पहले भी कई बार रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा किया था लेकिन रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई पर सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान डॉ. सुखवीर कुमार, अंकित सिंह, रितिक ठाकुर, यशपाल सिंह, भोला सिंह, गौतम कुमार, वीरपाल सिंह, सुमित, गौरव, सुनील कुमार, कुमार आदि रहे।