फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि धाम शिलान्यास: पीएम दौरे से पहले सीएम योगी आ सकते हैं संभल, जोरशोर से तैयारियां करवाई जा रही पूरी

Fri, 09 Feb 2024 12:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पीएम को संभल दौरे को देखते हुए प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। 19 फरवरी को कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम के आने से पहले सीएम का दौरा हो सकता है। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 12 या 13 फरवरी को संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह आ सकते हैं। 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आने से पहले मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ऐंचोड़ा कंबोह आएंगे।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री के आने की पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है लेकिन तैयारियां जोरों से कराई जा रही हैं। इसी के तहत अधिकारियों ने दो स्थानों का निरीक्षण कर हेलीपैड बनवाना शुरू कर दिया है। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

इसके लिए अधिकारियों ने श्री कल्कि धाम परिसर का निरीक्षण किया। पहली फरवरी को श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर शिलान्यास का निमंत्रण पत्र दिया था। प्रधानमंत्री ने निमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शिलान्यास कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने पर आभार जताया था। 

 

विज्ञापन
Trending Videos

श्री कल्कि धाम का परिसर चमकाने की तैयारी

श्री कल्कि धाम का 19 फरवरी को होने वाले शिलान्यास की तैयारियां तेजी से चल रही है। बृहस्पतिवार को तीन हेलिपैड बनाने की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से शुरू कराई गई है। कई वीवीआईपी आने की संभावना है। इसलिए प्रशासन की ओर से एहतियाती तौर पर तैयारियों को तेजी से कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल श्री कल्कि धाम परिसर पहुंचे और व्यवस्थाओं को जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम संभल सुनील कुमार व विनय कुमार मिश्र भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में लगे दिखाई दिए।

 
 
विज्ञापन

श्री कल्कि धाम का परिसर करीब पांच एकड़ भूमि में है जहां समतल कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जा रही है। ऐंचोड़ा कंबोह के लिए जाने वाले सभी मार्ग पर सफाई कराने का कार्य जिला पंचायतराज विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कई सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जो जानकारी प्रशासन या पुलिस के अधिकारियों द्वारा मांगी जाती है वह उपलब्ध करा दी जाती है।

स्मृति ईरानी को दिया न्योता

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का निमंत्रण पत्र दिया है। निमंत्रण पत्र देने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने स्मृति ईरानी को आमंत्रित भाजपा नेता के तौर पर नहीं किया है।

बल्कि एक महान राम भक्त, कृष्ण भक्त, देवी भक्त और कल्कि भक्त के तौर पर आमंत्रित किया है। आगे कहा कि यदि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्मृति ईरानी को आमंत्रित करना अपराध है तो मैं इस अपराध की सजा भुगतने के लिए तैयार हूं।

स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से राहुल गांधी को पराजित किया था। ऐसे में आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्मृति ईरानी को निमंत्रण देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें