फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल लेकर आज लौटेंगे कांवडिये, कल होगा महाजलाभिषेक

Thu, 23 Feb 2017 12:53 PM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसों से लेकर ट्रेनों तक सभी पर कांवड़ियों का कब्जा दिखा। बड़ी संख्या में बम बम भोले के जयकारों के बीच सभी प्रमुख मार्गों पर कांवड़िये बबराला घाट/राजघाट तथा अन्य गंगातटों की ओर रवाना होते दिखे। गुरुवार को सुबह चार बजे से ही कांवड़िये शिवालयों की ओर प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार को भगवान त्रिपुरारी का महाभिषेक किया जाएगा। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन


चंदौसी रेलवे स्टेशन चंदौसी से बुधवार को जो भी ट्रेन गुजरी, सभी पर कांवड़ियों का कब्जा दिखा। ट्रेनों में हर कंपार्टमेंट में बाहर से ही खिड़कियों में कांवड़ों को बांधा गया था। यह कांवड़िया बबराला घाट/राजघाट की ओर रवाना हो रहे थे। रोडवेज बसों की भी कमोवेश यही स्थिति थी। सभी प्रमुख मार्गों पर बम-बम भोले करते कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे थे। लंबी लंबी कतारें चल रहीं थी। चंदौसी के कांवड़िये भी आज बबराला गंगा घाट के लिए रवाना हो चुके हैं।

बड़ी संख्या में अपने वाहनों से भी कांवड़ियां गंगातटों की ओर गए हैं। जिसमें डीजे की धुनों पर गूंजते शिव भजनों के बीच थिरकते हुए कांवड़िये गंगा जल लेने को बढ़ते दिखाई दिए। यह कांवड़िये गुरुवार को सुबह चार बजे से गंगाजल भरकर शिवालयों की ओर रवाना होंगे। देर रात तक सभी कांवड़िये शिवालयों में पहुंचेंगे। 24 फरवरी को सुबह चार बजे से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने भी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें