फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता : जूनियर और सब जूनियर में जुनावई संकुल की टीम रही अव्वल

Fri, 19 Sep 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग कॉलेजों की आठ संकुल टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर व सब जूनियर के बालक वर्ग में जुनावई संकुल की टीम विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य लखपत सिंह ने किया। सीनियर बालक वर्ग में बबराला व जुनावई संकुल टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बबराला संकुल की टीम ने जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में जुनावई संकुल ने बबराला संकुल को हराया।
सब जूनियर बालक वर्ग में जुनावई संकुल ने बबराला को मात दी। बालिका सीनियर वर्ग में चंदौसी संकुल टीम ने बबराला संकुल को हराया। जूनियर बालिका वर्ग में जुनावई संकुल ने बबराला संकुल को मात दी। सब जूनियर बालिका वर्ग में जुनावई संकुल ने बबराला संकल हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर प्राचार्य मधु कुमार आर्य, प्राचार्य राजाराम यादव, अवधेश, सचिन यादव, संतोष कुमार, डाॅ. फैजान अली, अनुज कुमार, जितेंद्र पाल, विनोद शर्मा, राजीव शर्मा, हरिओम, जहीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें