फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी

Fri, 18 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्साइज डयूटी लगाने के विरोध में सर्राफा व्यापारी लगातार आंदोलनरत है। अपने- अपने प्रतिष्ठान बंद रख सोलहवें  दिन भी हड़ताल जारी रही। केंद्र सरकार द्वारा सोने के आभूषणों पर एक्साइज डयूटी लगाने से सर्राफा व्यापारी खासे खफा है।
विज्ञापन


घोषणा के बाद से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख कर हड़ताल पर है। इस कारोबार से जुडे कारीगरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्राफा व्यापारी विनय सर्राफ ने बताया कि लड़ाई आरपार की है। कहाकि जब से केंद में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई।

जनता मंहगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से भी लोग परेशान है। सोने के आभूषण पर एक्साइज डयूटी की मार भी जनता को झेलनी होगी। भाजपा सरकार व्यापारियों के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। जब तक केंद्र सरकार आभूषणों पर लगाई गई एक्साइज डयूटी को वापस नहीं लेती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल से इस कारोबार से जुड़े कारीगरो को अर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। सरकार की हठधर्मिता के चलते व्यापारी हड़ताल को मजबूर है। हड़ताल में रघुवीर सरन, आजीव गुप्ता, दिलीप रस्तोगी,अनुभव कुमार, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें