फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग एकादशी जुलूस में खूब उड़ा गुलाल-अबीर

Sun, 20 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
रंग एकादशी
विज्ञापन
रंग एकादशी पर शनिवार को गुलाल जुलूस धूमधाम से निकाला गया। खूब अबीर-गुलाल उड़ा। फिजा रंगीन हो गई। रंगों से सराबोर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। एक दूसरे पर खूब रंग लगाया।
विज्ञापन

जुलूस श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने महिला मंडल मंदिर गंज बाजार से जुलूस का प्रारंभ किया। जुलूस में उपस्थित युवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। जुलूस कोतवाली के सामने से होता हुआ, टंडन तिराहा, डाकघर रोड, सरथल चौकी से सूर्यकुंड मंदिर पर आकर संपन्न हुआ। बीच-बीच में कई जगह जुलूस का स्वागत किया गया। एसपी अतुल सक्सेना ने अपनी निगरानी में जुलूस निकलवाया।
विज्ञापन
जुलूस वाले रास्तों पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सीओ अफसर अब्बास जैदी भी मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस जुलूस के साथ-साथ चल रही थी। के दौरान पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। अजय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अंकुर गोयल, अतुल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, निखिल गुप्ता, अन्नू, प्रभात सर्राफ, शालू, विनीत, अपार गोयल, नवनीत, अनुज रस्तोगी, पराग, अनिल, समीर गुप्ता, राजीव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें