फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर और नकदी किए चोरी

Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मोहल्ला हनुमानगढ़ी नई बस्ती में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में सोमवार की तड़के कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला हनुमानगढ़ी नई बस्ती निवासी शुभदेव शर्मा मोहल्ले के ही रिंकू ठाकुर किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। उनकी मां कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा दस दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जिला बरेली के गांव फरीदपुर स्थित अपनी ससुराल में छोड़ कर चार धाम की यात्रा पर गया था। मकान पर ताले लगे थे। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वृद्धा दिल्ली से लौटीं तो उसने देखा कि मकान के दरवाजे पर लगे ताले टूटे पड़े थे। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
इसके बाद उसने अपने बेटे को फोन कर चोरी की जानकारी दी। वृद्धा ने बताया कि चोर 20 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए हैं। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में सोमवार सुबह करीब तीन बजे कुछ संदिग्ध लोग जाते दिखाई दिए हैं। जानकारी मिलने पर आए मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें