फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर छीना छात्र का मोबाइल

Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुरसानी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर छात्र का मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पाली निवासी छात्र धीरज पढ़ाई के लिए शाम के समय कुरकावली स्थित लाइब्रेरी में जाता है। छात्र मंगलवार की रात करीब साढे छह बजे लाइब्रेरी से पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच जब धीरज थाना नखासा क्षेत्र के सिंहपुरसानी में पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर छात्र को धक्का देते हुए मोबाईल छीनकर भाग गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें