फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में बुखार से जींस कारीगर की मौत

Tue, 12 Dec 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
doctor and patient
विज्ञापन
जिले में जहां प्रदूषित पानी प्रभावित गांवों में कैंसर से मौतें हो रही हैं वहीं संभल जिले के बाकी इलाकों में बुखार समेत दूसरी बीमारियों का प्रकोप है। सिरसी में बुखार से जींस कारीगर ने दम तोड़ा है। उसे दो दिन पहले बुखार आया था प्लेटलेट्स घटे। परिजन उसे उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल लाए। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन


सिरसी के शर्की मोहल्ला निवासी जींस कारीगर फुरकान (20) को दो दिन से बुखार आ रहा था। उसके परिजन सोमवार को संभल के निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। फुरकान का उपचार शुरू कराया। डाक्टरों ने कहा कि इसके प्लेटलेट्स कम हैं और डेंगू जैसे लक्षण हैं। इसके बाद जब हालत नहीं सुधरी तो उसे मुरादाबाद रेफर किया गया लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक के पिता मंगनरजा ने बताया कि डाक्टरों ने डेंगू के लक्षण बताए गए थे। इसके बाद हम उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे पर उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें