फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकानों में लाखों का सामान जला

Mon, 11 Dec 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
जमशेदपुर के दोपहिया शोरूम में लगी आग
विज्ञापन
कोतवाली के मुहल्ला ब्रहम बाजार में शनिवार की रात दो बजे मोबाइल कंपनी के आफिस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पड़ोस की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से करीब दस लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन



ब्रहम बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र लाल गोपाल की बाजार में निजी मोबाइल फोन कंपनी का आफिस है। रात दो बजे आफिस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पड़ोस की लाल गोपाल ट्रेडर्स व हरिगोपाल की कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान को चपेट में ले लिया। धर्मेद्र आदि को जब जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी जाग गए और वहां आ पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कंपनी आफिस का बड़ा जनरेटर व केबिल जल गया। जिससे करीब सात लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। जबकि लाल गोपाल ट्रेडर्स का एक लाख तथा हरिगोपाल का दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें