फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी में अतिक्रमण पर फिर गरजी जेसीबी, नौ दुकानें ध्वस्त

Wed, 04 Dec 2024 01:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में मंगलवार को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है। संभल गेट पर अतिक्रमण पर पालिका की जेसीबी जमकर गरजी और पालिका की नौ दुकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 26 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन की सख्ती के चलते लोग खुद ही अपनी दुकानों व मकानों के बाहर नाले पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त करते नजर आए।
विज्ञापन

24 नवंबर को संभल में बवाल होने से शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान को रोक दिया गया था। मंगलवार की सुबह ईओ कृष्ण कुमार सोनकर अपनी टीम व जेसीबी और पुलिस बल व पीएसी के साथ संभल गेट पहुंचे। जहां सबसे पहले बीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर बनी पालिका की नौ दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। वहीं नाले पर बने दुकानों की पैढियों व स्लैप को ध्वस्त किया। प्रशासन का रुख देख दुकानदार खुद ही अपनी-अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण को ध्वस्त करने में जुट गए। देर शाम तक अभियान जारी रहा। बीएमजी इंटर कॉलेज से आगे एक मकान का काफी हिस्सा अतिक्रमण के दायरे में आ रहा है। प्रशासन ने मकान स्वामी को अतिक्रमण हटाने की नसीहत दी। ईओ ने बताया कि बुधवार को भी अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा।

अभियान के दौरान संभल गेट पर यातायात रहा प्रभावित
चंदौसी। संभल गेट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुनहरी मस्जिद से सीएचसी तक का एरिया बंद कर दिया गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। इसी मार्ग से बहजोई रोड की ओर आने जाने वालों को दिक्कत हुई। आलम ये हो गया कि लोग अपने दुपहिया वाहनों व ई-रिक्शा गलियों से निकलने शुरू हो गए। जिससे आसपास की गलियों में जाम की स्थिति बनी रही। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें