फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपा सांसद और विधायक के मोहल्लों में गरजी जेसीबी

Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर में तीसरे दिन भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। सोमवार को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ले दीपा सराय और विधायक इकबाल महमूद के मोहल्ले में नालियों के स्लैब तोड़े गए। इसके अलावा हातिम सराय में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि दीपा सराय, मियां सराय और हातिम सराय में अतिक्रमण हटाया गया है। लगातार लोगों को मुनादी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया लेकिन कई मोहल्लों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसलिए जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया है। पालिका ईओ ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर के सभी 37 वार्ड से यह अतिक्रमण हटाया जाना है। मुनादी अभी भी लगातार कराई जा रही है। जिससे लोग अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें। यदि अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो जेसीबी से ध्वस्त किया जाएगा।
000
व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने का किया आग्रह

ईओ ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को पालिका में बैठक की। इस दौरान आग्रह किया गया कि अतिक्रमण को हटा लिया जाए और शहर को साफ रखने में सहयोग किया जाए। जिससे सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त बन सके। कहा कि सभी व्यापारी जागरूक बनते हुए अतिक्रमण्नाले व नालियों से हटा लें। जिससे पालिका को जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी न पड़े। इस दौरान कार्तिक यादव, राजेश यादव, नरेंद्र अग्रवाल, कुलदीप ऐरन, अवधेश वार्ष्णेय, हरिओम गंभीर, अनंत अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, एहतेशाम अहमद, नाजिम सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें