फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करती जेसीबी पकड़ी, 2.25 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
संभल के गांव मंगनपुर में अवैध खनन करती जेसीबी पर कार्रवाई करते खनन अधिकारी शोविंद्र तिवारी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मंगनपुर के जंगल में भट्ठे पर अवैध खनन करती जेसीबी व ट्रैक्टर व एक मशीन को पकड़ा है। खनन अधिकारी ने 2.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

साथ ही जेसीबी व ट्रैक्टर को थाने भिजवा दिया है।
रविवार की सुबह 11 बजे करीब खनन अधिकारी शोविंद्र तिवारी को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव मंगलपुर में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही शोविंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें खनन करती एक जेसीबी व ईंट बनाने के लिए ट्रैक्टर में लगी एक गारा बनाने वाली मिक्सर मशीन को कब्जे में लिया। वहीं नरौली में मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें