फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में बोले जयंत चौधरी: भाजपा ने चौधरी चरण सिंह का किया सम्मान, कांग्रेस ने इस बारे में सोचा भी नहीं

Sat, 04 May 2024 07:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में रालोद नेता जयंत चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को पीएम और अखिलेश यादव अपने को सीएम मानकर चल रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। 
विज्ञापन
संभल में जनसभा को संबोधित करते रालोद नेता जयंत चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने है कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया। कांग्रेस ने इस बारे में सोचा भी नहीं था। चौधरी साहब के सम्मान से सभी वर्गों के लोग खुश हैं। क्योंकि वो देश, समाज और किसानों के हितैषी थे।

विज्ञापन


जयंत ने कहा कि अब हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है। भाजपा सभी वर्गों के लिए काम करती है। जयंत चौधरी शनिवार को हजरतनगर गढ़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को पीएम समझते हैं और अखिलेश यादव अपने आप को सीएम। कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच तो बंद कमरे में लड़ाई हो रही है। रालोद के दो प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं दोनों जगह हम मजबूत स्थिति में हैं।
विज्ञापन


कहा कि जब रालोद विपक्ष में था तो विपक्ष मजबूत था। अब कुछ नहीं है। हमने किसानों के लिए लाठी खाई है। जयंत ने कहा कि हमने भाजपा के साथ गठबंधन कुछ सोचकर ही किया है। कहा कि किसान, गरीब, नौजवान के लिए काम हुआ है और होगा।

विपक्ष का घोषणा पत्र भी इन मुद्दों का जिक्र नहीं है। हम छोटे और बड़े उद्योग लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग के लिए भी काम किया जाएगा। संभल में आलू, मेंथा और गन्ने की अच्छी फसल होती है।

डॉ. बर्क को जयंत चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

जयंत चौधरी ने अपनी जनसभा को शुरू करते ही संभल सांसद रहे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को श्रद्धांजलि दी। कहा कि डॉ. बर्क कभी कभी देश और समाज के विरोध में भी बोलते थे लेकिन मैं उनकी इज्जत करता हूं। वो हमारे बुजुर्ग थे। आगे कहा कि जो लोग उनके साथ रहते थे वह अब हालात को समझें और अच्छे प्रत्याशी की ओर बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें