फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय : 13 दिसंबर को 13 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिले में प्रवेश परीक्षा करीब 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 80 सीटों के लिए लगभग 4356 विद्यार्थियाें ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन


जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर के रसूलपुर गांव के पास स्थित है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता नेगी बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है। प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................

परीक्षा केंद्र परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या
- हरी बाबा जनता इंटर कॉलेज गवां 506
- बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला 380
- सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय बबराला 154
-जनता इंटर कॉलेज जुनावई 499
- एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी 280
- बीएमजी इंटर कॉलेज चंदौसी 288
- राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाजपुर कला 300
- किसान इंटर कॉलेज असमोली 244
- आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज 416
- सर्वोदय इंटर कॉलेज किसौली 250
- शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल 470
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संभल 288
- हीरा देवी तोता राम इंटर कॉलेज बहजोई 342
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें