फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जाट सभा ने सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया, श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
संभल के चौधरी चरण सिंह पार्क में गोष्ठी में बोलते वक्ता। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
संभल। जाट सभा ने रविवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में शोकसभा का आयोजन किया। इसमें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके द्वारा प्रदेश व समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला हल्लूसराय स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित शोकसभा में शामिल लोगों ने पहले दो मिनट का मौन धारण किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि सत्यपाल मलिक भारतीय राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी थे और उन्होंने जम्मू कश्मीर में राज्यपाल पद पर रहते हुए धारा 370 को हटवाया था।
लोकतंत्र सेनानी चौधरी महीपाल सिंह ने बताया कि सत्यपाल सिंह मलिक चौधरी चरण सिंह के अनुयायी थे और उन्हें अपना गुरु मानते थे। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, विजय पाल सिंह, अजय गिल, डाॅ.नरेंद्र सिंह, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. वीपी सिंह, राजपाल सिंह यादव, यशदेव सिंह, यतेंद्र वर्मा, रमेश सिंह, शाहनवाज संभली आदि रहे।
विज्ञापन

0000
पूर्व राज्यपाल को दी श्रद्धांजलि
असमोली। गांव भवालपुर बांसली में वीरेंद्र सिंह के आवास मानव विकास सुरक्षा संघ ने शोकसभा की। इसमें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता डॉक्टर चमन सिंह ने की। संचालन संदीप चौधरी ने किया। इस दौरान नौगांना सादात से सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, योगेश चौधरी, निरंजन सिंह, अवतार सिंह, राजवीर सिंह, लवकुश कुमार, योगेश कुमार अग्रसेन, अशोक कुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें