फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों को जमीयत ने पांच-पांच लाख के चेक दिए

Wed, 04 Dec 2024 01:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में मृतकों के परिजनों को चेक देते जमीयत के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। प्रशासन के आदेश को धता बताते हुए मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी और कारी अफ्फान खां ने बवाल में जान गंवाने वालों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी सरायतरीन स्थिति एक मस्जिद में पहुंचे। पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। उन्होंने स्थानीय टीम के माध्यम से बवाल में जान गंवाने वाले सरायतरीन निवासी बिलाल, हयातनगर निवासी रोमान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, कोटगर्वी निवासी अयान और नईम के परिजनों को बुलाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से घटना की पूरी जानकारी लेकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही पांच-पांच लाख रुपये के चेक भी सौंपे हैं। जमीयत के पदाधिकारी मदद के बाद संभल से रवाना हो गए। बिलाल के पिता हनीफ ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी ली है। साथ ही मदद भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें