फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद कमेटी ने न्यायिक जांच आयोग को शपथपत्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल के मामले में त्रिसदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों से बृहस्पतिवार को साक्ष्य अंकित कराने के लखनऊ स्थित कार्यालय में उपस्थिति होने के निर्देश दिए थे। जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि शपथपत्र डाक व मेल के माध्यम से भेज दिया गया है। 24 मार्च को बयान दर्ज कराने के लिए जाएंगे।

न्यायिक जांच आयोग के सचिव ने संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को पत्र जारी किया था। जिसमें कहा था कि 11 मार्च को लखनऊ स्थित कार्यालय में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट, मशहूद अली फारूकी और कासिम जमाल को उपस्थित होना था लेकिन यह सभी समय उपस्थित नहीं हुए। इसलिए सभी को समन तामील कराते हुए 20 मार्च को लखनऊ स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी के सदर का कहना है कि व्यक्तिगत रूप से 24 मार्च को बुलाए जाने का नोटिस हमें मिला है। जिसमें तीनों पदाधिकारी उपस्थित होंगे। मालूम हो न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा अध्यक्ष, पूर्व डीजीपी एके जैन और पूर्व आईएएस अमित मोहन प्रसाद सदस्य हैं। आयोग द्वारा अलग अलग चरण के दौरे में आम लोगों के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें