सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम छह बजे परिजन घर पर नहीं थे। 18 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। ऐसे में मौका पाकर युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर आने पर जब बेटी दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बृजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।