फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग पर चढ़ा अनियंत्रित गैस कैप्सूल

Mon, 06 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
धनारी में लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 इंडेन कंपनी का गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। हादसा रविवार को सुबह पांच बजे धनारी के चुरेल नदी के पुल पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के बाद हादसा हुआ है। पुल संकरा होने की वजह से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे बाद क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया गया। वाहनों का संचालन शुरू हो सका। 
विज्ञापन


आगरा से इंडेन कंपनी का एलपीजी गैस से भरा टैंकर मुरादाबाद जा रहा था। भोर के करीब पांच बजे चालक को झपकी आ गई। टैंकर अनियंत्रित होकर चुरेल नदी के पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। गनीमत रही कि टैंकर का एक्सल टूट गया। टैंकर पुल की रेलिंग में फंस गया।

नहीं तो एलपीजी से भरा टैंकर 20 फिट नीचे पुल में गिरता तो तबाही मच जाती। चुरेल नदी के पुल पर टैंकर के फंसने के बाद यातायात पूरी तरह ठप हो गया। संचालन बाधित होने के बाद बहजोई से क्रेन मंगाई गई। सुबह पांच बजे हादसा हुआ और चार घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे वाहनों की रफ्तार से ब्रेक हटा। चार घंटे के जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अवरोध हटने के बाद वाहनों को रफ्तार मिल सकी।
विज्ञापन


यातायात ठप होने की सूचना पर पुलिस ने बहजोई से क्रेन मंगाकर एक घंटे मेहनत के बाद टैंकर को पुल की रेलिंग से बाहर निकाला। सुबह नौ बजे पुल से टैंकर हटने के बाद यातायात सुचारु हो सका। चार घंटे जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद वाहन को रफ्तार मिल सकी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें