फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर भड़की भीड़ ने मंत्री की गाड़ी घेरी

Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 झझरान मोहल्ले में जलभराव    की समस्या से आक्रोशित नागरिकों का मंगलवार को शाम गुस्सा भड़क गया। नागरिकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की सरकारी गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन


जिस वक्त मंत्री की गाड़ी घेरी गई उस वक्त वह मोहल्ले में ही एक व्यक्ति के घर रोजा इफ्तार कर रहे थे। रोजा इफ्तार के बाद जब मंत्री ने अपने स्टाफ से कहा कि गाड़ी लेकर आ जाएं तब उन्हें पता लगा कि गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। वह मौके पर पहुंचे लोगों की समस्या सुनी और मौका मुआयना किया। इसके बाद लोगों ने गाड़ी छोड़ी और मंत्री अपने निवास की ओर पहुंचे।  

सरायतरीन के झझरान मोहल्ले में कब्रिस्तान है। थोड़ी सी बारिश में ही यहां जलराव हो जाता है क्योंकि जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। लोग जिलाधिकारी से लेकर नगर पालिकाध्यक्ष तक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को कैबिनेटमंत्री की गाड़ी को मोहल्ले में खड़े देखा। इसके बाद लोग एकत्र हो गए और उन्होंने गाड़ी को घेर लिया। 
विज्ञापन


मंत्री के स्टाफ ने मंत्री को गाड़ी घेरे जाने की जानकारी दी। इस पर कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे। मंत्री ने लोगों से बातचीत की। उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर लोग हटे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें