फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी के लिए जाम, प्रथमा बैंक के आगे कूड़ा पटलने की कोशिश

Tue, 20 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल
विज्ञापन
सिरसी के प्रथमा बैंक से कैश न मिलने पर बैंक के बाहर कूड़ा डालते सफाईकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रथमा बैंक शाखाओं से करेंसी न मिलने से लोग सड़क पर उतर रहे हैं। सिंहपुरसानी की प्रथमा बैैंक शाखा में कैश न मिलने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार व बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सिरसी की प्रथमा बैंक शाखा में कैश न होने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने बैंक के बाहर ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा डालने का प्रयास किया। वहीं लखौरी की प्रथमा बैंक के बाहर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। नोटबंदी के 41 वें दिन बाद भी प्रथमा बैंक की शाखाओं में कैश नहीं पहुंच रहा है।

नोटबंदी के बाद से सिंहपुरसानी की प्रथमा बैंक से कम ही लोगों को कैश मिल पाया है। सोमवार को भारी संख्या में लोग बैंक खुलने से पहले करेंसी के लिए बैंक के बाहर कतारों में लग गए। जैसे ही बैंक खुली और बैंक कर्मियों ने कैश न होने की बात कही तो लोग गुस्सा गए। वह एकत्र होकर संभल-हसनपुर मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर नखासा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग कैश मिलने के बाद ही जाम खोलने की बात कह रहे थे। इसके चलते एक घंटे तक जाम लगा रहा। 

बाद में बैंक कर्मियों ने कैश देने का आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम खोला। एक घंटे तक जाम लगने के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वहीं सिरसी की प्रथमा बैंक के बाहर भी लोग कैश के लिए कतारों में खड़े थे। इनमें कुछ नगर पंचायत सिरसी के सफाई कर्मचारी भी थे।

जब बैंक कर्मियों ने कैश न होने की बात कही तो सफाई कर्मचारी गुस्से में आ गए। ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा भरकर बैंक के बाहर डालने के लिए ले आए। कुछ कर्मचारियों ने कूड़ा उतारने का प्रयास किया तो नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी वसीम अहमद मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जल्द ही कैश दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं लखौरी की प्रथमा बैंक में सोमवार को भी लोगों को कैश नहीं मिला है। इसके चलते लोग बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए।

बैंक कर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग कैश न मिलने तक धरना समाप्त करने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में शाखा प्रबंधक ने जल्द ही कैश देने का आश्वासन दिया इसी के बाद ही लोगों ने धरना समाप्त किया। उधर खिरनी में दस मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें