फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। बहजोई महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से निर्माणाधीन महाविद्यालय परिसर में दूसरा एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इसमें सड़क पर चलते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शिविर में सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने निर्माणाधीन महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया।
वहीं, दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तार से बातचीत की गई। इसमें सहायक आचार्य यशपाल सिंह यादव ने स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और सदैव सतर्क रहने का संदेश दिया। सहायक आचार्य नेमपाल सिंह यादव ने ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन न केवल पुलिस से बचने के लिए, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। वहीं, सहायक आचार्य विष्णुदत्त शर्मा ने भी विचार रखे। इस बीच, बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों की जानकारी व बचाव के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता समेत रामतीरथ, भुवनेश कुमार, भगवान सिंह चौहान, पूजा शर्मा व प्रीति शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें