फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टार्टर चोरी, नलकूप न चलने से दो हजार बीघा फसल की सिंचाई ठप

Mon, 31 Aug 2026 11:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर और कैलादेवी थाना क्षेत्रों के दो गांवों में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने 31 किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर और केबल लाइनें चुरा लीं। किसानों को करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के कारण लगभग दो हजार बीघा भूमि की सिंचाई रुक गई है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसान जब अपने नलकूपों पर पहुंचे तो उन्हें कोठरियों के ताले टूटे मिले। नलकूपों से सामान गायब था। चोरों ने मौके पर ही स्टार्टर और केबल जलाकर उनमें से तांबा निकाल लिया। वे तांबा अपने साथ ले गए। प्रभावित किसानों में हयातनगर के बिचपुरी गांव के वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, कलेक्टर सिंह, बलराम, वीर सिंह, इंद्रपाल, धर्मवीर, मुन्ना लाल, हरपाल, राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामखिलाड़ी, प्रेमपाल, संजीव और अनेखा देवी शामिल हैं।
शोभापुर मुंजब्ता गांव के श्यामलाल यादव, मित्रपाल, मलखान सिंह, रोहतास, हेतराम, रघुनाथ, धर्मवीर सिंह और भूरे सिंह भी प्रभावित हुए हैं। किसानों का आरोप है कि पुलिस तहरीर दिए जाने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हयातनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार बालियान ने बताया कि बिचपुरी गांव हयातनगर क्षेत्र में आता है। लेकिन, जिस जंगल में यह घटना हुई है, वह कैलादेवी क्षेत्र का हिस्सा है। इसलिए, यह घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र की मानी जाएगी।
किसानों का आरोप-गश्त न होने से बढ़ रहीं चोरियां
सूचना मिलने पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। बिचपुरी निवासी चौहान सिंह ने कैलादेवी थाने में तहरीर दी है। हालांकि, हयातनगर क्षेत्र के किसानों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मौके पर जांच तो करती है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। इससे पहले भी कई ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। किसानों का आरोप है कि जंगल में पुलिस गश्त न होने के कारण चोरियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें