फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जांच में बहजोई के लोहा कारोबारी का 2.27 करोड़ का माल स्टॉक में कम मिला

Wed, 29 Apr 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीमों ने संभल जिले के बहजोई स्थित लोहा कारोबारी के गोदाम और दुकान में रातभर छानबीन की। जांच में 2.27 करो़ड़ रुपये का माल स्टॉक में कम पाया गया। जीएसटी चोरी प्रकाश में आने पर व्यवसायी ने 44.14 लाख रुपये विभाग में जमा किया है।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार के निर्देश पर सोमवार को विभाग की टीमों ने बहजोई के इस्लामनगर रोड स्थित आयरन एंड एग्रीकल्चर स्टोर के गोदाम और दुकान पर छापा मारा। जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए टीमों के अधिकारियों ने रातभर दस्तावेजों को खंगाला।
जांच के बाद अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि डाटा विश्लेषण से पता चला कि कारोबारी ने स्टॉक से कम मात्रा में माल दिखाया है। व्यापारी द्वारा बिना टैक्स इनवॉइस जारी किए अघोषित रूप से माल की सप्लाई की थी। जांच के दौरान 2.27 करोड़ का माल स्टाॅक में कम पाया गया।
विज्ञापन

जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आने पर कारोबारी ने 44.14 लाख रुपये कर विभाग में जमा किया है। जांच में संयुक्त आयुक्त एसआईबी मिलिंद राज के नेतृत्व में डीसी एसआईबी वामदेव त्रिपाठी, रणजय यादव, अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें