फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुकानदार व लेखपाल के बीच नोकझोंक मामले में जांच के आदेश

Sat, 15 Nov 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। देर शाम खाद की दुकान पर स्टॉक चेक करने पहुंचे लेखपाल की दुकानदार के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल होने के मामले में एसडीएम गुन्नौर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश नायब तहसीलदार को दिए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जुनावई कस्बा में बृहस्पतिवार की देर शाम खाद की दुकान बंद करते समय एक सहयोगी के साथ पहुंचे लेखपाल सुधीर कुमार ने दुकान में मौजूद खाद के स्टॉक का वीडियो बनाने लगे। लेखपाल द्वारा ओवररेट पर खाद बेचने का आरोप लगाने पर दुकानदार की नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ते पर अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाकर वायरल कर दी। अमर उजाला में 14 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद गुन्नौर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें