फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशे में धुत युवकों ने थार से कार में मारी टक्कर, चालक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर शुक्रवार देररात करीब 12 बजे थार और एक अन्य कार में टक्कर हो गई। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, कार चालक ने थार सवार चार युवकों पर नशे की हालत में मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि युवकों ने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने की बात कहते हुए धमकाया भी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थार को कब्जे में ले लिया है। चौधरी सराय निवासी सलमान ने बताया कि वह कार से चंदौसी रोड से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह चौराहे पर पहुंचे, मुरादाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार थार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
इस टक्कर में सलमान को मामूली चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि थार सवार चार युवकों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। सलमान के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में थे। खुद को एक नेता के परिवार का सदस्य बता रहे थे। राजनीतिक पार्टी से संबंध होने की बात कहकर धमकाया भी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अज्ञात चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें