फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इंटरपास ने कर दिए दो गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 23 नवंबर को सील किए गए हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के इंडियन हाॅस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में दो गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन कर दिए गए। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने छापा मारा तो मामला सामने आया। अस्पताल संचालक दो सगे भाई हैं। इसमें एक इंटर पास झोलाछाप है। जांच में सामने आया कि उसी ने ऑपरेशन किए हैंष दस्तावेज न दिखा पाने पर दोनों को हिरासत में लिया गया है। ओटी को फिर सील कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ आलोक कुमार, नगर पंचायत सिरसी के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इंडियन हॉस्पिटल पर पहुंचे। जहां मैनाठेर निवासी सगे भाई अय्यूब और याकूब के अलावा डॉ. सैफ मिले। जांच में अय्यूब की शैक्षिक योग्यता इंटर और याकूब की ग्रेजुएशन पाई गई। अस्पताल में दो महिलाएं भर्ती मिलीं। एक महिला का ऑपरेशन शुक्रवार की सुबह 8 बजे ही किया गया था। जबकि दूसरी महिला का ऑपरेशन बृहस्पतिवार को हुआ था।
अय्यूब ने अस्पताल के संचालन संबंधी अभिलेख दिखाए गए लेकिन नियुक्त डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। अय्यूब ने बताया कि भर्ती दोनों महिलाओं का आपरेशन डॉ. रमेश कुमार यल्ला ने किया है। डॉक्टर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह 15 दिनों से अस्पताल नहीं आए हैं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डॉ. सैफ ने बताया कि वह एमबीबीएस हैं लेकिन सर्जन नहीं हैं। ओपीडी देखते हैं। जांच में पता चला है कि गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन झोलाछाप चिकित्सक अय्यूब ने किया है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि सर्जन का रजिस्ट्रेशन तो है नहीं है लेकिन अय्यूब जो झोलाछाप है। उसके द्वारा ऑपरेशन करने की जानकारी सामने आई है। उस जानकारी के आधार पर ही जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-
अस्पताल में दो ऑपरेशन किए गए हैं। सर्जन का अस्पताल में रजिस्ट्रेशन नहीं है। संचालक द्वारा ही ऑपरेशन किए जाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल




शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहां ओटी का संचालन पहले से बंद था लेकिन इसके बाद भी दो महिलाओं के ऑपरेशन किए जाने की पुष्टि हुई है। संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। ओटी अवैध तरीके से संचालित की जा रही है।

सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, संभल


अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक और लैब सील
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में अवैध क्लीनिक और लैब को नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने सील किया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी। इसी क्रम में शुक्रवार को जांच करने के लिए पहुंचे तो क्लीनिक संचालक और लैब संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सके। क्लीनिक और लैब को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें