फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Thu, 26 Jun 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बुधवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कई स्थानों पर बिजली गुल होने से भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सुबह से ही बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गईं। सुबह 10 बजे के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक कर दिन भर बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर एक बजे रामबाग धाम से लेकर मालगोदाम तक बारिश हुई, जबकि मुरादाबाद रोड पर एक बूंद नहीं गिरी। करीब तीन बजे से एक घंटे की मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इससे नगर के मुख्य बाजार जैसे स्टेशन रोड, मुंसिफ रोड, गोलागंज, इंदिरा कॉलोनी आदि जगह जलभराव हो गया। इससे दुपहिया व पैदल सवारों को निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम करीब छह बजे सड़कों से पानी उतर सका, तब जाकर लोगों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किसान भी अपने- अपने खेतों में धान की रोपाई करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें