फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिर्जापुर में विद्युत बकाया होने पर टीम ने काटे 61 घरों के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गांव मिर्जापुर में राजस्व वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम ने 100 घरों में चेकिंग कर बकाया बिल के चलते 61 घरों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव मिर्जापुर में बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाकर पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग की गई। इस बीच टीम ने करीब साढ़े चार लाख रुपये की विद्युत बकाया बिल की धनराशि भी वसूल की। एसडीओ ने बताया कि वहीं, छह उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर खराब मिले। इनको मौके पर बदलवा दिया गया। चेकिंग टीम में लाइनमैन चिराग समेत संविदा कर्मी मल्लू, ओमप्रकाश, आकाश व देवेंद्र आदि रहे।

मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से की जा रही चेकिंग के दौरान संभल रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। इसको लेकर विद्युत निगम की ओर से संभल रोड स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर के संचालक जयकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत, अखिलेश कुमार ने बताया कि 23 जून को जेई रोहित कुमार वरुण समेत लाइनमैन रिंकू व संदीप के साथ संभल रोड पर बकाया वसूली के लिए चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान संभल रोड पर एक मेडिकल स्टोर में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें