भारतीय किसान यूनियन की क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कस्बे सहित जनपद के में यूरिया खाद का कट्टा 270 रुपये के स्थान पर किसानों को 320 रुपये में बेचा जा रहा है।
जबकि जिला व तहसील प्रशासन खाद की कालाबाजारी से पूरी तरह वाकिफ है। इसके बाद खाद की कालाबाजारी को नहीं रोका जा रहा है। वहीं जनपद के निजी स्कूल संचालक बच्चों के अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर लॉकडाउन के समय की फीस वसूल रहे हैं। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक का चयन हुआ था। मगर महिला चिकित्सक ने अपना स्थानांतरण असमोली में करा लिया। जिला व तहसील प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। संजव यादव, वीरेश यादव, मुकेश यादव, रामनिवास सिंह, ऋषिपाल, बाली कुशवाहा, भूदेव सिंह, मनोज कुमार, महेश यादव, पुष्कर, वीरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रामवीर सिंह, मनवीर सिंह, डीपी यादव, चैनपाल सिंह, हसिम अली, अरविंद शर्मा, इमरान अली, गोपाल यादव, जबेद अली, महावीर सिंह, कल्यन सिंह आदि मौजूद रहे।