फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील में निकले कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आदमपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील में कीड़े (सूंडी) निकल आए। विद्यार्थियों ने खाना खाने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे डीसी एमडीएम व एबीएसए ने फूड इंस्पेक्टर को सूचना देकर जांच के लिए खाने के सैंपल भरवाया। उन्होंने प्रधानाचार्य के निलंबन व दो शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।

बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव आदमपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सोयाबीन की बरी ओर आलू की सब्जी बनाई गई थी। कक्षा छह के छात्र कपिल, विष्णु, रितेश ने बताया कि उनके खाने में कीड़ा था। उन्होंने खाने से मना कर दिया। इसके बाद शिक्षकों ने खाना फिंकवा दिया गया। इसके बाद विद्यालय में खाने के लिए दोबारा से दाल बनाई गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष जताया। मामले की सूचना विभाग को दी। डीसी मिडडे मील दीनदयाल शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बनियाखेड़ा अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों से जानकारी ली। उन्हें मौके पर पहले बनाए गए मिडडे मील का सैंपल नहीं मिला। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलवाया और दोबारा बने खाने का सैंपल भरवाया। उस सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। मामले में प्रधानाध्यापक व दोनों सहायक अध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद एबीएसए ने प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार आर्य के निलंबन और सहायक अध्यापक गौरव मिश्रा, हरभान सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन

- गांव आदमपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने मिड डे मील में कीड़ा निकलने की घटना हुई है। शिक्षकों ने खाना फेंकवा दिया था। उसका सैंपल भी नहीं रखा गया था। दोबारा दाल बनाई गई। फूड इंस्पेक्टर से खाने व अन्य सामान का जांच के लिए सैंपल भरवाया गया है। प्रधानाध्यापक के निलंबन व दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। -अरुण कुमार, एबीएसए बनियाखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें