फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के काटने के बाद दो साल के मासूम की मौत

Tue, 27 Mar 2018 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर सराय में कुत्ते के काटने के बाद हाइड्रोफोबिया से एक मासूम की मौत हो गई। उसे 19 दिन पहले एंटी रैबिज वैक्सीन के इंजेक्शन लगवाए गए थे लेकिन सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मासूम तेज रोशनी और पानी को देखकर घबराने लगा। सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव फतेहपुर सराय निवासी नाजिम के बेटे अली रजा (5) घर के बाहर मैदान में खेल रहा था। इस बीच कुत्तों के झुंड ने उसे नोच डाला जिससे वह घायल हो गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल में इंजेक्शन नहीं लगवाए। बल्कि संभल के एक निजी मेडिकल स्टोर से लेकर एंटी रैबिज वैक्सीन के चार इंजेक्शन लगवाए थे।


हफ्ते भर बाद मासूम की तबीयत खराब रहने लगी। इस बीच मासूम तेज रोशनी, पानी आदि से घबराने लगा और अजीब हरकतें करने लगा था। रविवार की शाम मासूम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने पहले देसी उपचार कराया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मासूम को संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रात्रि में डॉक्टर ने मासूम को मुरादाबाद रेफर कर दिया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें