फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घायल कंटेनर क्लीनर की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सड़क हादसे में घायल हुए कंटेनर क्लीनर फर्रुखाबाद निवासी नंदू (30) की मंगलवार की रात करीब आठ बजे मुरादाबाद के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी-बहजोई के बीच गांव अचलपुर के निकट दो कंटेनर आमने-सामने से भिड़ गए थे। इसमें एक कंटेनर का चालक जिला बदायूं के सेंडोली निवासी यशपाल व उसका साला रंजीत समेत दूसरे कंटेनर सवार फर्रुखाबाद निवासी नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में उपचार के लिए लाने पर चिकित्साधिकारी ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, यशपाल व नंदू को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इसके बाद जिला संभल से घायल नंदू को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें