फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उद्योग व्यापार मंडल ने आरओबी का निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग

Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर मंडी समिति के पास रेलवे फाटक पर आरओबी का रुका निर्माण शुरू कराने की मांग की है। साथ ही जल्द निर्माण शुरू न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय उर्फ अन्नु के नेतृत्व में एसडीएम नीतू रानी को ज्ञापन देकर मंडी समिति स्थित रेलवे डबल फाटक पर आरओबी के रुके निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। बताया कि बीते 15-20 दिन पहले सेतू निगम के जिम्मेदार ठेकेदार ने आरओबी का निर्माण कार्य तीन दिन में शुरू कराने का आश्वासन लिखित रूप में दिया था। इसके बावजूद भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य रूका पड़ा है। संगठन के प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी ने कहा कि मार्च महीने में लोकापर्ण होने के बाद भी आरओबी का निर्माण कार्य को शुरू तक नहीं किया गया। जबकि निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि 12 महीने है। अभी तक सभी कार्य सिर्फ कागजी ही हुए है। सेतू निगम का धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आता। ज्ञापन में कहा गया कि अगर दस दिन के भीतर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है। तो संगठन शहर की जनता के साथ धरना प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अन्ना खान, नवकांत शर्मा, इरफान मंसूरी, अतुल कश्यप, आशीष तूफानी, मनोज, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें