फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाबों पर अतिक्रमण के मामले में लेखपाल निलंबित

Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बनियाखेड़ा गांव में तालाब पर अतिक्रमण के मामले में अनदेखी करने पर एसडीएम नीतू रानी ने हलका लेखपाल अनिल कुमार भदौरिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। लेखपाल अनिल कुमार के समय में भुलावई गांव के तालाब पर भी अवैध कब्जे किए गए।
विज्ञापन

चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा गांव में तालाब पर अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई। जिसकी जांच बुधवार को एसडीएम ने गांव पहुंचकर की। इस दौरान तालाब पर अतिक्रमण पाया गया था। इसके साथ ही भुलावई गांव के तालाब पर भी अतिक्रमण को लेकर शिकायत हुई थी। जिसमें हल्का लेखपाल अनिल कुमार भदौरिया की लापरवाही सामने आयी। लेखपाल को दोषी मानते हुए एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनकी भूमिका को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया गया। एसडीएम नीतू रानी ने बताया कि लेखपाल ग्राम पंचायत की संपत्ति का संरक्षक होता है। उसके समय में अगर ग्रामसभा की संपत्ति पर कब्जा होता है, तो वह इसके लिए दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें