फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मीट कारोबारी भाइयों के मैनेजर के घर आयकर टीम का छापा

विज्ञापन
संभल के चमन सराय में मैनेजर के घर में छापेमारी के दौरान बाहर खड़ी पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के मैनेजर चमन सराय निवासी गुफरान के घर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। रात सात बजे तक चली कार्रवाई के दौरान घर में प्रवेश और निकासी की किसी को इजाजत नहीं दी गई। चर्चा है कि टीम ने दस्तावेज खंगाले हैं और दस्तावेज साथ भी लेकर गए हैं। यह कार्रवाई पिछली कार्रवाई से ही जुड़ी है। इस कार्रवाई में लखनऊ और दूसरे जिले के आयकर अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

हाजी इमरान और इरफान की इंडियन फ्रोजन फूड (मीट फैक्टरी) संभल कोतवाली क्षेत्र के चिमियावली में स्थित है। 13 अक्तूबर को आयकर की बड़ी कार्रवाई फैक्टरी से शुरू हुई थी। फैक्टरी में प्रवेश करने वाली टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावा मीट कारोबारियों के सरायतरीन स्थित घर और चमन सराय निवासी मैनेजर के घर टीम ने छापा मारा था। चार दिन तक कार्रवाई चली थी। करीब 400 करोड़ रुपये की कर चोरी के संकेत मिले थे। मीट कारोबारियों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई में शामिल है।
आयकर की टीमों को आयकर चोरी के पुख्ता प्रमाण मिलने की चर्चा हुई थी, लेकिन आगे की कार्रवाई पर विराम लग गया था। अब मैनेजर के घर टीम फिर उसी कार्रवाई के सिलसिले में पहुंची है। करीब आठ घंटे की छानबीन के बाद टीम लौट गई है। अब चर्चा है कि टीम दस्तावेज लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें