फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम चौपाल में प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर(संभल)। विकासखंड बनियाखेड़ा के पीएमश्री विद्यालय भुलावई में सुशासन, स्वास्थ्य, आजीविका, शिक्षा की थीम पर ग्राम चौपाल में गांव की समस्या, गांव में समाधान का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कैंप एवं शासन की योजनाओं से संबंधित स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले लाभार्थी को 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी। इसको बढ़ा कर अब एक लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमुख योजनाओं आयुष्मान गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, एएनसी जांच आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एफपीओ आदि की जानकारी दी। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी अनुपमा सिंह जोकि 26 जनवरी की परेड में दिल्ली में सम्मिलित रहेंगी तथा कृषि मंत्री के साथ परिचर्चा में भाग लेंगी तथा फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान सम्मान निधि के पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार गारंटी सरकार के द्वारा दी जा रही है और किसी वजह से रोजगार नहीं प्राप्त होता है तो बेरोजगारी भत्ता भी प्राप्त होगा। इसके बाद मंत्री जी ने भुलावई की अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। साथ गाय को तिलक कर पूजन किया। हरा चारा, गुड़ आदि खिलाया।

सीएचसी एनआरसी केंद्र का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी का निरीक्षण किया। वहां पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) आईसीटीसी कक्ष, लेबर रूम, प्राइवेट वार्ड डायलिसिस सेंटर एवं एमएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने एवं खाना खाने से कुपोषण दूर होता है, इसको लेकर जनमानस को जागरूक किया जाए। इस दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी डॉ. गौरी द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को दिए जा रहे इलाज आदि की प्रस्तुति पेश की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, अंकित जैन, सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, बीडीओ बनियाखेड़ा आदि उपस्थित रहे। संवाद

प्रधानमंत्री ने रोजगार सुनिश्चित करने के लिए अनेक प्रावधान किए : प्रभारी मंत्री
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के विषय में वार्ता की। मंत्री जी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ग्रामीण जीवन में समृद्धि तथा रोजगार सुनिश्चित करने के लिए इस अधिनियम में अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन नए अधिनियम में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। तय समय पर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते के प्रावधान को और सशक्त बनाया गया है। कहा कि अधिनियम के तहत जल संरक्षण, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका से जुड़े कार्य और आपदा प्रबंधन के कार्य होंगे। तालाब, चेकडैम, स्टॉपडैम, स्कूल, सड़क, नाली, शेड, स्किल सेंटर, हाट, रिटेनिंग वॉल और ड्रेनेज जैसे कार्य शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें