फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नलकूप कनेक्शन के नाम पर 1.70 लाख रुपये लेकर थमा दी फर्जी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर किसान से 1.70 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। एवज में किसान को रुपये जमा करने की फर्जी रसीद थमा दी गई। चार माह बाद भी किसान को नलकूप का कनेक्शन नहीं मिला और किसान ने बिजली निगम के दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों से आरोपी की शिकायत की। इसके बाद, एसडीओ विद्युत अखिलेश कुमार की ओर से की गई मशक्कत के बाद किसान को आरोपी की ओर से 1.70 लाख रुपये की धनराशि वापस मिली और किसान ने यह धनराशि नलकूप कनेक्शन के लिए जमा कर दी।
विज्ञापन

मामला बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पुरा का है। गांव पुरा निवासी बुजुर्ग किसान रामचंद्र ने बताया कि करीब चार माह पहले नलकूप के कनेक्शन के लिए आवेदन करना था। इस बीच गांव के एक युवक ने बिजली निगम में अच्छी जानकारी होने का हवाला देते हुए नलकूप के कनेक्शन कराने का भरोसा देते हुए एस्टीमेट जमा करने के नाम पर बेटे रामपाल से 1.70 लाख रुपये ले लिए और एक रसीद दे दी।
बाद में, रामचंद्र जब रसीद लेकर बहजोई स्थित बिजली निगम के दफ्तर गए, वहां युवक की ओर से दी गई एस्टीमेट के रुपये जमा करने की रसीद को फर्जी बताया गया। बाद में एसडीओ से शिकायत की गई तो रसीद फर्जी निकली। इसके बाद एसडीओ ने युवक के खिलाफ कार्रवाई का हवाला दिया तो युवक के पिता की ओर से 1.70 लाख रुपये वापस कर दिए गए। इसके बाद, नलकूप कनेक्शन के लिए यह धनराशि जमा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीओ का कहना था कि, फर्जी रसीद को लेकर गहन जांच-पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें