फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बर्रई गांव में बंद पड़े पांच मकानों के ताले तोड़ कर माल साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बर्रई में शुक्रवार रात चोरों ने पांच बंद पड़े मकानों को निशाना बना लिया। चोर मकानों के ताले तोड़ कर लाखों का सामान समेट ले गए। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की। वहीं खेतों में कुछ बर्तन पड़े मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव बर्रई निवासी प्रेम सिंह चार दिन पहले परिवार के साथ नोएडा काम पर गए थे। शुक्रवार की रात रात में चोरों ने मकान के मुख्य गेट और चार कमरों के ताले तोड़ कर शादी के बर्तन, बहू के जेवर और बक्सा चोरी कर लिया। पता लगने पर अपनी ससुराल से मौके पर पहुंची पुत्री सोनम ने बताया कि तीन महीने पहले भाई की शादी हुई थी और भाभी के नए कपड़े व अन्य सामान कमरे में रखा था। माता-पिता के आने पर ही पूरे नुकसान का ठीक पता चल सकेगा।
वहीं गांव निवासी रामनिवास रात में अपना मकान बंद कर दूसरे घर में सोने चले गए। सुबह लौटे तो देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और अलमारी खंगाली हुई है। चोर चांदी, सोने का पेंडल, कड़े और पीतल के बर्तन ले गए। तीसरी घटना में महिपाल यादव परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर छह हजार रुपये चोरी कर लिए। योगराज के घर से भी चोर नए कपड़े, पाजेब, गुच्छा, मंगलसूत्र, अंगूठी और गुल्लक तक उठा ले गए, जबकि परिवार पास के दूसरे मकान में सो रहा था।
विज्ञापन

पांचवीं घटना में चोरों ने रोहित के घर को निशाना बनाया। रोहित चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव के मकान पर ताला लगा हुआ है। चोर मकान के ताले तोड़ कर कपड़े, सोने की लोंग, चेन, कंगन, चांदी का कमरबंद, पाजेब और पीतल के बर्तन ले गए।
वहीं चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल इसी मोहल्ले में दो-तीन घरों में चोरी होती है। रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें