फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार की आबादी वाले गांव में सफाई कर्मी न होने पर लगे गंदगी के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। ब्लाक क्षेत्र के 13 हजार की आबादी वाले गांव गढ़ी बिचोला में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गांव की नालियों में गंदगी जमी होने से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। जबकि ग्राम प्रधान द्वारा सफाई कर्मचारी की तैनाती को लेकर ब्लाक व जिला स्तर तक शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के मुस्लिम आबादी वाले गांव गढ़ी बिचोला की आबादी 13 हजार है। जबकि वोटरों की संख्या 3600 से अधिक है। गांव में ब्लाक मुख्यालय द्वारा सफाई कर्मी संजय कुमार को तैनात किया गया था। सफाई कर्मी द्वारा गांव में सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अबरार अहमद ने तीन माह पहले एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार को दो बार शिकायत की, दो माह पहले जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन तथा एक माह पहले खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार से शिकायत की थी। इसके बाद भी गांव में सफाई कर्मी द्वारा सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव में जगह-जगह सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हैं, नालियों में गंदगी अटी पड़ी है। जिससे गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। जिससे पूर्व ग्राम प्रधान इसरार अहमद, जफरुद्दीन, सगीर अहमद, निहाल अहमद, बाबू अली, शायर अली, आरिफ अली, फरहत अली, रजबली आदि मौजूद ने नाराजगी व्यक्त की।
-- पांच दिन पहले हटाया सफाई कर्मी, दूसरे की होगी तैनाती
गांव गढ़ी बिचौला के ग्राम प्रधान की शिकायत मिली थी। शिकायतों के चलते और लापरवाही के कारण सफाई कर्मी का पांच दिन पहले ट्रांसफर पर दिया गया है। दूसरे सफाई कर्मी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, एडीओ पंचायत जुनावई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें