फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में साथी ने की युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर में बेहडे़ वाले ताल पर मंदिर के निकट शुक्रवार को होली के दिन दो युवकों में किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई सचिन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शहरोज व अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला कचहरी वाला बाग निवासी सनी (32) ड्राइवर था। शुक्रवार को वह अपने परिचितों के साथ घर से होली खेलने के लिए निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे बेहड़े वाले ताल पर मंदिर के निकट वह दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान उनका आपस में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपी ने सनी के सिर पर ईंट से तेज वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सनी को घर से बुलाकर ले गए मोहल्ला नोनवाला निवासी शहरोज उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे भाई सचिन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में शहरोज उर्फ छोटे व उसके अज्ञात दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को लेकर परिजन व अन्य लोगों में आक्रोश है। शव का पोस्टमार्टम होने पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
युवक के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में ईंट सिर में मारकर युवक की हत्या की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें